न्यूजमध्य प्रदेश

प्रदेशव्यापी जल गंगा सवर्धन अभियान में सिंगरौली टॉप 10 में।

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हन पर प्रदेशव्यापी जल गंगा सवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक अनवरत चलाया जा रहा है। अभियान में जल संरचनाओं का निर्माण, पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्यूबवैल, कुओं एवं हैंडपंप जैसी जल संरचनाओं के आसपास रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण और तालाबों का गहरीकरण जैसे जल संवर्धन कार्यों से मध्यप्रदेश में करोड़ों लीटर वर्षा जल सीधे भूगर्भ में सहेजा जा सकेगा। साथ ही जिले के लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेशव्यापी जल गंगा सवर्धन अभियान सिंगरौली जिला 10 वे पयादन पर है।

जिले के कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्ग दर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के देख रेख में जन भागीदारी के माध्यम से कंचन नदी में श्रमदान कंचन नदी पुर्नजीवन अभियान के तहत ग्रामीणों ने नदी के आसपास की सफाई की। ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। जिले में जल संरक्षण की अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिले में दीवार-लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर-बैनर, रंगोली, ग्रामसभा, कलश-यात्रा हो रही हैं। अनेक ग्रामों में कूप मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डेम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जन-भागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। जन-भागीदारी से जल-स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने के लिये मिलकर काम किया जा रहा है। जिले में आगामी वर्षा मौसम को ध्यान में रखते हुए पौध-रोपण के कार्य भी किए जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button