न्यूजमध्य प्रदेश

निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर एंव न्यायाधीश आवासीय परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

सिंगरौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष, श्री हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन तथा मुख्य आतिथ्य में निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर तथा न्यायाधीश आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाये जिससे जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटा जा सके। उक्त अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री प्रिवेन्द्र कुमार सेन, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री खालिद मोहतरम अहमद, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता, पंचम जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खरादी, षष्ठम जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार कुशवाह, सप्तम जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिव चरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री मनोरम तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विशाल रिछारिया, सुश्री रूपा मिश्रा, सुश्री प्रिन्सू मिश्रा सुश्री सिमरन गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा सहित जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button