सुर्खियों में ..

60 से अधिक ऑर्का व्हेल्स ने मिलकर पिग्मी ब्लू व्हेल का किया शिकार।

Whales Attack And Devour Pygmy Blue Whale: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के तट पर समुद्र की लहरों के बीच 60 से अधिक ऑर्का व्हेल्स ने मिलकर पिग्मी ब्लू व्हेल का शिकार किया है यह पहली बार नहीं है जब ऑर्का व्हेल्स ने विशाल जीवों को निशाना बनाया है. पिछले साल नवंबर में वैज्ञानिकों ने दस्तावेजों के माध्यम से पाया कि ऑर्का व्हेल्स मेक्सिको के तट पर व्हेल शार्क्स (whale sharks) का भी शिकार कर रही थीं।

ब्रेमर कैन्यन समुद्री पार्क में 60 से अधिक ऑर्का व्हेल्स ने मिलकर एक 18 मीटर लंबी पिग्मी ब्लू व्हेल का शिकार कर लिया है। घटना के समय पास ही एक व्हेल वॉचिंग टूर चल रहा था जहां मौजूद लोगों ने इस दुर्लभ शिकारी हमले को अपनी आंखों से देखा प्राकृतिक चटर्स व्हेल वॉचिंग टूर के अनुसार ऑर्का व्हेल्स ने पहले पिग्मी ब्लू व्हेल का पीछा किया, उसे थका दिया और फिर चारों ओर से घेर लिया जैसे ही शिकार खत्म हुआ  व्हेल्स ने छलांग लगाकर और टेल-स्लैप कर अपनी जीत का जश्न मनाया ऑर्का व्हेल्स को समुद्री दुनिया के सबसे ताकतवर शिकारी माना जाता है. ये समुद्री डॉल्फिन की सबसे बड़ी प्रजाति हैं, जो झुंड में शिकार करती हैं। यह पहली बार नहीं है जब ऑर्का व्हेल्स ने विशाल जीवों को निशाना बनाया है. पिछले साल नवंबर में वैज्ञानिकों ने दस्तावेजों के माध्यम से पाया कि ऑर्का व्हेल्स मेक्सिको के तट पर व्हेल शार्क्स (whale sharks) का भी शिकार कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button