
रायपुर। रायपुर मे एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक गंज थाना क्षेत्र में रोहित सलामे मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगले के गार्ड रूम में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जाता है की आरक्षक एक हफ्ते पहले ही लगभग 24 दिनो की छुट्टी से वापस आया हुआ था। बताया जाता है की मृतक जवान रोहित सलामे शुक्रवार की रात्री मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले मे खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है। हालांकि मृतक जवान रोहित सलामे ने ऐसा कदम क्यो उठाया इसका अभी तक पता नही चल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुट गई है।