चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा। जिले मे एक युवक ने चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीसागर पारा में आरोपी ने चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है की मोती सागरपारा निवासी एक महिला हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी जहां एक युवक धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जब महिला काफी समय तक जब वह घर नहीं पहुंची तब महिला के परिजनो ने खोजबीन करने लगे जब घटना स्थल जाकर देखा तो वहां उसके कान के बाली और सोच के लिए लेकर गई डिब्बा पड़ा हुआ था। काफी खोजबीन के बाद महिला नहीं मिली जब वह घर पहुंची तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एंव मामले की जांच मे जुट गई है।