महिला के साथ छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी, महिला ने दम भर कुटा।

मेरठ। जिले मे महिला के साथ छेड़खानी करना मनचले को भारी पड़ गया। महिला ने मनचले को सरेराह दम भर कुटाई करके सबक सिखाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना लिसाड़ी गेट से कुछ ही दूरी एक महिला ने छेड़खानी करने वाले मनचले को अच्छा सबक सिखाया है महिला ने मनचले युवक को सरेराह दम भर कुटाई की है। बताया जाता है की घटना थाना लिसाड़ी गेट से कुछ ही दूरी की है जहां एक महिला थाना क्षेत्र में काम करने जाया करती थी। महिला का आरोपी काफी लंबे समय से पीछा कर रहा था और आज जब महिला काम से घर लौट रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी जिस पर महिला ने उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसको दम भर कुटा और पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।