न्यूजमध्य प्रदेश

जन प्रतिनिधियो सहित कलेक्टर ने खेला गुल्ली डंडा का खेला,उड़ाया पतंग एंव जिलेवासियो को दी शुभकमना।

सिंगरौली। एनसीएल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियो सहित कलेक्टर ने गुल्ली डंडा का खेल खेला उसके बाद पतंग भी उड़ाया। मकर संक्रति पर विधायक, महापौर, कलेक्टर, निगम अध्यक्ष ने जिलेवासियो को शुभकमना दी।

आनंद एवं उमंग का त्योहार मकर संक्राति पूरे जिलें में धूमधाम से मनाया गया। जिले के नागरिक जिले में बहने वाली नदियों सोन, गोपद क साथ साथ अन्य नदियो के घाटो मे पहुचकर अस्था की डुबकी लगाई एवं मान्यताओं के अनुसार गुड़ तिल का दान दिया। वही अस्था के महापर्व पर नादियों के घाटो में जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

एनसीएल मैदान बिलौजी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मकर संक्राति महापर्व मिलन त्योहर में सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम की महपौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने पहुचकर स्व सहायता समूहो द्वारा लगाए गये स्टाल का अवलोकन किया गया। अस्था के महापर्व पर विधायक द्वय, नगर निगम की महापौर, कलेक्टर एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा गुल्ली डांडा का खेल खेलने के साथ ही पतंगबाजी की गई। साथ ही जिले के नागरिको सुख शांति की कामाना करते हुयें महापर्व की शुभकामना दी गई। और कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृती और आस्था का प्रतीक है इसे उमंग और उल्लास के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button