न्यूजमध्य प्रदेश

कलेक्टर शुक्ला के द्वारा सिंगरौली महोत्सव में लगे अधिकारी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशसस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

सिंगरौली। जिले 17 वी वर्षगाठ के अवसर पर 24 मई से लेकर नगर गौरव दिवस 27 मई तक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बाहरी कलाकारो के साथ स्थानीय कलाकारो के द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान कवि सम्मेलन से लेकर रंगोली एवं पेंटिग प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया। साथ ही समारोह के आखिर दिवस नगर गौरव दिवस पर दीपोत्सव एवं आतिसबाजी कर हर्षो उल्लास के साथ समारोह का समापन किया गया।

कार्यक्रम का कलेक्टर चन्द शेखर शुक्ला के कुशल निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिला सिंगरौली महोत्सव में लगे अधिकारी कर्मचारियों को कलेक्टर शुक्ला के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्य के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकाना दी। समारोह के सफल आयोजन पश्चात आज कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह के उपस्थित में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम हेतु निर्मित समितियों के नोडल अधिकारी जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, देवेन्द द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी सहित महोत्सव में सलग्न अधिकारी कर्मचारियो, पुलिस अधिकारियो जवानो को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button