सोनम निकली बेवफा, सोनम ने ही कराई थी अपने पति की हत्या!

इंदौर। सोनम ही निकली बेवफा सोनम ने ही अपने पति की हत्या करवाई थी। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया है। सोनम के साथ तीन आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। शादी के तुरंत बाद पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने गई लापता सोमन रघुवंशी 17 दिनों के बाद मिल गई है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि लापता सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या कराई थी।
इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में रहने वाली सोनम रघुवंशी से हुई। शादी के बाद 20 मई को दंपती इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने के लिए निकला। शिलांग पहुंचने के बाद 25 मई तक दंपती की परिजनों से बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों का परिवार से संपर्क कट गया तो लोग परेशान हो गए। दोनों के फोन बंद आने से परिजन घबरा गए। तभी से दोनों लापता थे। लापता होने के करीब 10 दिन बाद राजा का शव मिल गया था। लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था। सोमन रघुवंशी 17 दिनों के बाद मिल गई है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया है। सोनम के साथ तीन आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें दो मध्य प्रदेश के और एक यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है।