न्यूजमध्य प्रदेश
साँप के काटने से एक महिला की मौत।

बैतूल। जिले के झिरी गांव में साँप के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के झिरी गांव में साँप के काटने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है की ललिता नामक महिला रसोई में खाना बना रही थी तभी उसको साँप ने काट दिया। आनन-फानन मे महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। महिला को जिस सांप ने काटा था उसे भी परिजनों ने पकड़ लिया था लेकिन महिला की मौत के बाद परिजनों ने सांप को छोड़ दिया है।