न्यूजमध्य प्रदेश

अधीक्षक भू अभिलेख सुवेन्द्र सिंह बघेल को सेवा निवृत्ति पर दी गई भाव भीन विदाई।

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट कार्यालय सिंगरौली में अधीक्षक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ सुवेन्द्र सिंह बघेल को सेवा निवृत्ति होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीन विदाई दी गई।

विदाई समारोह मे कलेक्टर ने श्री सिंह को सेवा निवृत्त होने पर अपनी शुभकामना देते हुये कहा कि शासकीय सेवा मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होने कहा कि राजस्व के दायित्व के लक्ष्यो को पूर्ण करना बड़ी चुनौती होती है। जिसे आप ने अपने सतत प्रयासो से पूर्ण किया है। आपके द्वारा अपने सेवाकाल में दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। हम सब आपके आने वाले जीवन की मंगल कामना करते है। आप स्वास्थ्य रहे दीर्घआयु रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button