लड़की के परिजनो ने लड़की के जेठ की बेरहमी से की हत्या,ससुर के दोनों हाथ काटे।

हरियाणा। हरियाणा के भिवानी जिले मे एक बेटी की लव मैरिज शादी से नाराज परिजनो ने अपनी बेटी के पति के बड़े भाई की बड़ी ही बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दिया है एंव बेटी के ससुर की दोनों हाथ काट दिये है। मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है,।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के बापोड़ा गांव में लाला नामक युवक पिता गोपीराम ने एक महीने पहले पड़ोस मे रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज शादी किया था। लड़की के लव मैरिज की शादी से लड़की के परिजन काफी नाराज थे। लड़की पक्ष के कई लोगो ने शुक्रवार की देर रात्री गोपीराम के घर पर हमला कर दिया और गोपीराम के दोनों हाथो को काट दिया एंव गोपीराम के बड़े बेटे सोमबीर पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सोमबीर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर पुरे मामले की जांच मे जुट गई है।