यह देश भगवान राम एंव कृष्ण के आधार पर चलता है हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है- मुख्यमंत्री

सिंगरौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली में जन आभार यात्रा में जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया। जन आभार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने एनसीएल मैदान पहुचकर 257 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण और
शिलान्यास किया।
इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल की ओर से सभी देश वासियो को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाए
देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ! – डायरेक्टर: जे.बी.गुप्ता
मुख्यमंत्री ने एनसीएल मैदान पहुचकर 257 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता सामूहो को बैंक लिंकेज की 59 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली ऋंगी ऋषि की धरा है। इस धरा को 257 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। देश और प्रदेश में इस समय डबल इंजन की सरकार है जो तेजी से विकास के कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहरा दी है।