नेशनल न्यूजन्यूजसुर्खियों में ..

एमपी के इस जिले मे मिले श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के पदचिन्ह।

मध्यप्रदेश। एमपी के अनूपपुर जिले के रेउसा ग्राम में पावन पथरा चरण तीर्थ पर रामशिला, लक्ष्मणशिला, पांडवशिला जैसे स्थल, दर्जनों चरणचिह्न, पंच कुंड, एक प्राचीन गुफा और एक बावड़ी मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रेउसा ग्राम में पावन पथरा चरण तीर्थ पर रामशिला, लक्ष्मणशिला, पांडवशिला जैसे स्थल, दर्जनों चरणचिह्न, पंच कुंड, एक प्राचीन गुफा और एक बावड़ी मिले हैं जो रामायण और महाभारत काल के प्रमाणस्वरूप माने जाते हैं। पावन पथरा चरण तीर्थ एक ऐसा ही स्थल है, जहां रामायण काल के दौरान भगवान श्रीराम के चरणों के निशान बड़ी संख्या में मिले हैं। रेउसा के ग्रामीणों ने इस चरण तीर्थ पर पूजा-अर्चना और यज्ञ शुरू कर दिया है। यह स्थल अब धार्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है और लोग इसे “चरण तीर्थ” के नाम से पुकार रहे हैं। जगद्गुरु श्री रामललाचार्य जी महाराज, मानसपीठ खजूरी ताल द्वारा फरवरी महीने में पावन पथरा चरण तीर्थ पर राम कथा का वाचन और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button