नेशनल न्यूजन्यूज
दिनदहाड़े अज्ञात लोगो ने मुख्य सड़क पर गाड़ दी एक लाश।

रांची। रांची मे एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश मे आया है यहा अज्ञात लोगो ने दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर एक लाश को गाड़ दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान क्षेत्र मे कुछ अज्ञात लोगो ने दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर एक लाश को गाड़ दिया है। पूरा मामला 03 जनवरी का बताया जा रहा है। बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान क्षेत्र में लगभग 40 से 50 अज्ञात लोगो ने एक मोहल्ले की मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े एक शव दफन कर दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमे अज्ञात लोग शव के पास लकड़ी और मिट्टी के घड़े के साथ उसे दफन कर रहे है। बताया यह भी जाता है की यह प्रथा एक रिहायशी इलाके में आम सड़क पर शव दफनाने से जुड़ी हुई है।