नेशनल न्यूजन्यूज

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता निरवा ने 05 शावकों को दिया जन्म,मुख्यमंत्री ने जाहिर की खुशी।

नेशनल डेस्क। कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता निरवा ने 05 शावकों को जन्म दिया है। नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की।

कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता नीरवा ने 05 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस नई वृद्धि के साथ अब पार्क में चीतों की कुल संख्या 29 हो गई है। भारत में चीता पुनर्वास योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के तहत अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों के प्राकृतिक वातावरण में सफल प्रजनन को वन विभाग और विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कूनो में नए मेहमानों का स्वागत है। अत्यंत प्रसन्नता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। हाल ही में 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने 5 शावकों को जन्म दिया है।

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button