न्यूजमध्य प्रदेश

जन अभियान परिषद् की टीम सेक्टर निवास, नवांकुर संस्था द्वारा दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ।

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चालाया जा रहा है। जल है तो कल की अवधारणा को जन जन तक पहुंचानें के लिए अभियान के दौरान जल संरचनाओं के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।

जिला कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सवर्धन अभियान चलाकर जिले के आम जन मानस को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जल गंगा सरंक्षण में जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा की टीम नवांकुर संस्थाओं का इस अभियान में अहम् भूमिका निभाई जा रही है। ग्राम पंचायत हर्दी में जन जागरुकता रैली,शपथ,गोष्टी आयोजन कर आम जन मानस को जल के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button