न्यूजमध्य प्रदेश
पालतू ऊंट ने महिला पर किया हमला,मामला पंजीबद्ध

भिंड। जिले मे एक पालतू ऊंट ने महिला को काट दिया जिससे महिला घायल हो गई है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच मे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मौ थाना क्षेत्र के रसनौल गांव में एक पालतू ऊंट ने महिला को काट दिया जिससे महिला घायल हो गई है। बताया जाता है की रसनौल निवासी एक महिला घर से बाहर काम कर रही थी। तभी राकेश गुर्जर निवासी गुमारा का पालतू ऊंट आया और उसने महिला पर हमला कर दिया एन महिला के पैर को काट दिया जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ऊंट मालिक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच मे जुट गई है।