नेशनल न्यूजन्यूज

न्यूटन की भविष्यवाणी 2060 में खत्म हो जायेगी दुनिया !

नेशनल। महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन का 1704 ई. में लिखा एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने लिखा था कि धरती का अंत कब होगा। आपको बता दें कि इस पत्र में अंत की जगह उन्होंने रिसैट शब्द का उपयोग किया है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि या तो धरती का अंत होगा या फिर एक नई धरती की शुरूआत होगी।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुत्वाकर्षण के नियम बताने वाले महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन ने 300 साल पहले यह अनुमान लगाया था कि धरती का अंत कब होगा। जानकारी के अनुसार न्यूटन का 1704 ई. में लिखा एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने लिखा था कि धरती का अंत कब होगा। । प्रसिद्ध गणितज्ञ और वैज्ञानिक न्यूटन ने वर्ष 2060 में दुनिया के अंत का अनुमान लगाया था। द बुक ऑफ डेनियल एंड रिवेलेशन्स से उन्होंने दिनों के नंबरों 1260, 1290 और 2300 की गणना की जिनमें सर्वनाश के कुछ महत्वपूर्ण संकेत हैं। इतिहास के अध्ययन से उन्होंने बताया कि 800 ई. में चर्च के महत्व को चुनौती मिलनी शुरू हुई। 1260 में विश्व नए सिरे से बदलना शुरू हुआ। न्यूटन की यह भविष्यवाणी सच होगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन मशहूर वैज्ञानिक के अंदाजे को गलत भी नहीं ठहराया जा सकता। हो सकता है कि इस समय धरती पर कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button