नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात की रात बच्चे को दिया जन्म।

प्रयागराज। प्रयागराज के करछना क्षेत्र का एक अजीबो गरीब एंव चौकने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ने बच्चे को जन्म दिया है डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार करछना क्षेत्र के एक गाँव मे एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ने बच्चे को जन्म दिया है जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है की एक शख्स की शादी 24 फ़रवरी को हुई थी। 25 फ़रवरी को वह अपनी दुल्हन को विदा करवाकर घर लेकर पहुंचा। सुहागरात की रात दुल्हन की पेट मे अचानक तेज दर्द होने लगा जिसे उपचार के सीएचसी करछना ले जाया गया जहां दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद दुल्हे ने साफ-साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और साथ ही उसने दुल्हन को अपनाने से भी मना कर दिया है। दूल्हे ने कहा- यह मेरा बच्चा नहीं है। दूल्हे ने अपने ससुराल वालों को फोनकर बुलाया और बच्चे एंव पत्नी को मायके भेज दिया है।