न्यूजमध्य प्रदेश
मोरवा छठ नदी में मिला 30 वर्षीय युवक का शव,जांच मे जुटी पुलिस।

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के मढौली छठ घाट पर एक 30 वर्षीय युवक का शव तैरते हुये मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
देखे वीडियो-
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के मढौली छठ घाट पर सुनील गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी मढौली का शव तैरता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची मोरवा पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच मे जुट गई है। मृतक की पहचान सुनील गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी मढौली बताया जा रहा है।