न्यूजमध्य प्रदेश

1 करोड़ 29 हजार 138 रूपये की शास. राशि गबन करने के मामले मे धान खरीदी के प्रभारी एवं कम्प्युटर आपरेट के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध।

सिंगरौली जिले मे 1 करोड़ 29 हजार 138 रूपये की शासकीय राशि गबन करने के मामले मे धान खरीदी केन्द्र बरका के केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्युटर आपरेट के विरूद्ध मामला पंजीबद्घ। पुलिस एंव सबन्धित विभाग पूरे मामले की जांच मे जुट गए।

प्रभारी उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बरका के केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्युटर आपरेटर के विरूद्ध रूपये 1 करोड़ 29 हजार 138 की शासकीय राशि गबन करने के आरोप में थाना सरई में एफआईआर दर्ज कराया गया है। पी.के मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विवेचना जारी है। कलेक्टर श्री अरूण परमार के निर्देशन पर संबंधित केन्द्र से प्राप्त हो रही शिकायतो के आधार पर जॉच की गई। बरका धान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2 में खरीदी प्रभारी उदय पाल सिंह एवं कम्प्युटर आपरेटर बिमलेश कुमार द्विवेदी के द्वारा किसानो से धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक किया गया। खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 में 548 किसानो से 43174 क्विटल धान की खरीदी की गई जिसमें समिति द्वारा 39273.00 क्विटल धान जमा कराया गया। प्रभारी द्वारा 3901.00 क्विटल धान कम जमा कराया गया।

उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि इसी प्रकार खरीदी केन्द्र 2 में 1173.20 क्विटल धान खरीदी हुई जिसमें 480 क्विटल धान जमा कराया गया। उपरोक्त दोनो खरीदी केन्द्रों को मिलाकर केन्द्र प्रभारी द्वारा 4594.20 क्विटल धान समित में कम जमा कराया गया। दोनो केन्द्रों में उपलंब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन कर मौक पर पंचनामा तैयार किया गया जिसमें केन्द्र पर परिवहन के बाद शेष स्टाक उपलंब्ध नही पाया गया। जिसके फल स्वारूप शासकीय राशि के गबन के आरोपर में केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्युटर आपरेट के विरूद्ध पुलिस थाना सरई में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button