न्यूजमध्य प्रदेश
यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई मे पलटी, 17 लोग घायल।

बांदा। जिले मे यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। हादसे मे लगभग 17 से अधिक लोग घायल हो गये है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। बताया जाता है की सोमवार की शाम यात्रियो से भरी बस छतरपुर जिले से बांदा आ रही थी की रास्ते मे मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के पास अनियंत्रित खाई मे पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई हादसे मे लगभग 17 लोग घायल हो गये है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने राहगीरो की मदद से बस मे बसे घायलो को बाहर निकालकर घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।