शादी के मंडप में दूल्हे ने दुल्हन की गोद में तोड़ा दम।

सागर। जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र मे शादी के मंडप में दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया और उसने दुल्हन की गोद में दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रही मां को बेटे का शव मिला।
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज थाना क्षेत्र मे शादी के मंडप में दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया और उसने दुल्हन की गोद में दम तोड़ दिया। बताया जाता है की हर्षित चौबे उम्र 28 साल निवासी जैसीनगर श्रीराम नगर की लड़की से थी। शादी के कार्यक्रम का आयोजन तिली के मानसरोवर मैरिज गार्डन में किया गया था जहां दूल्हा-दुल्हन का वरमाला की रस्म हुई। जयमाला के बाद मंडप में फेरों के बाद अन्य रस्में निभाई जा रही थी, तभी पांव पखारने की रस्म के दौरान अचानक हर्षित के सीने में दर्द हुआ और वह बाजू में बैठी दुल्हन के गोद में ही सिर रखकर कर अचेत हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।