पुलिस से न्याय मांगने गई रेप पीड़ता की पुलिसकर्मी ने लूट ली आबरू।

बेंगलुरु। बेंगलुरु मे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहाँ दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी जब पुलिस के पास न्याय के लिए गई तो पुलिसकर्मी ने मदद करने के बहाने उसकी आबरू लूट ली है। पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी जब पुलिस के पास न्याय के लिए गई तो पुलिसकर्मी ने मदद करने के बहाने उसकी आबरू लूट ली है। बताया जाता है की 17 वर्षीय किशोरी की विक्की नामक युवक से दोस्ती हो गई थी। आरोपी विक्की ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट किया। पीड़िता ने अपनी माँ के साथ बोम्मनहल्ली थाने में शिकायत दर्ज न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन थाने मे तैनात कॉन्स्टेबल अरुण थोनेपा ने पीड़िता की मां को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और उसे नौकरी दिलाने का भी वादा किया उसके बाद उसके बाद कॉन्स्टेबल ने पहले पीड़िता को एक होटल में बुलाया उसके बाद उसने किशोरी को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को धमकी दी की अगर उसने किसी को बताया तो वह उसका प्राइवेट वीडियो सार्वजनिक कर देगा। उक्त मामले मे पुलिस ने आरोपी विक्की एंव आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
pptohswtfwsenyhyrgsfrvxllmfwth