न्यूजमध्य प्रदेश
अनियंत्रित होकर मल्टी-यूटिलिटी वाहन पलटा,06 की मौत।

रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मे एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे 06 लोगो की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये है।
मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मे एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे 06 लोगो की मौत हो गई है। बताया जाता है की 9 लोग मल्टी-यूटिलिटी वाहन मे बैठकर एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पटना से इंदौर लौट रहे थे की रास्ते मे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे वाहन मे सवार 06 लोगो की मौत हो गई है जबकि हादसे मे दूल्हा-दुल्हन सहित 03 लोग घायल हो गये है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
हादसे मे इनकी हुई मौत-
- महिला चंदा देवी उम्र 60 साल निवासी उदयपुर राजस्थान
- सरिता पत्नी रवि खोलवाल उम्र 25 साल निवासी चंदन नगर इंदौर
- तस्वी उर्फ चीनू उम्र 02 साल निवासी इंदौर
- मोहनलाल कुरील उम्र 68 साल
- नरेंद्र उम्र 30 साल निवासी इंदौर
- सुनील वाहन चालक