जिले के 141590 किसान हुए लाभान्वित।

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार उमरबन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 1704.94 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानो के बैंक खातो में भेजकर बड़ी सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के 141590 किसानों को 28 करोड़ 31 लाख 80 हजार रुपए की राशि भेजी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के 290 हितग्राहियों के खाते में राशि 6 करोड़ 58 लाख की राशि भेजकर कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा जिला धर में आयोजित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के पत्र किसान हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्मय से प्रथम किस्त की राशि प्रदेश के 85 लाख किसानो को 1704.94 करोड की राशि से लाभान्वित किया गया। उक्त समारोह का सीधी प्रसारण लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।