खानुआ खास मे जन अभियान परिषद की प्रश्नफूटन समिति खानुआ खास द्वारा खानुआ नदी मे किया गया बोरी बंधान।

सिंगरौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। म. प्र. जन अभियान परिषद की प्रश्नफूटन समिति खानुआ खास द्वारा खानुआ नदी मे बोरी बंधान किया गया।
ग्राम खानुआ खास मे म. प्र. जन अभियान परिषद की प्रश्नफूटन समिति खानुआ खास द्वारा खानुआ नदी मे बोरी बंधान किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित जन को जल शपथ दिलाई गई साथ ही जल संरक्षण एवं जल के महत्व को बताया गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान, खेत तालाब निर्माण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, कूप में सोक पिट रिचार्ज निर्माण आदि के बारे में चर्चा करते हुए अधिक से अधिक जल संरक्षण गतिविधियों हेतु प्रेरित किया गया। इसके बाद हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से उपस्थित महिलाएं, पुरूष, एवं ग्रामीणजनों के द्वारा झरिया नाला एवं दराहिया नाला पर बोरी बंधान का कार्य किया गया।