जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत जीर में खेत तालाब निर्माण का किया गया कार्य।

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून के बीच जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल संचयन सरचनओं जिन में ताबाल, बाबड़ियो, नदियो की साफ सफाई कर उनको नया स्वरूप दिया जा रहा है वही नवीन जल संचयन संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ आम लोगो को रूफ वाटर हर्वेस्टिंग, हैन्डो पम्पो के समीप सोकपिट आदि का निर्माण कराने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।
जिलें में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सर्वधन अभियान चालाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जीर में खेत तालाब निर्माण का कार्य किया गया साथ ही जल संरक्षण हेतु शपथ, जन जागरुकता चौपाल, गोष्ठी बैठक तथा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी, सहायक यंत्री, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, सचिव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।