उतर प्रदेशन्यूज
बोलेनो कार खड़े ट्राला में घुसी, दो की मौत।

फतेहपुर। फतेहपुर के जनपद के चौडगरा क्षेत्र मे एक बोलेनो कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्राला में घुस गई जिससे दो लोगो की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर बड़ौरी टोल के पास कानपुर की तरफ से आ रही बोलेनो कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे मे कार मे सवार मनोज शुक्लान उम्र 65 साल निवासी ग्वाल मैदान कन्नौज एंव अविनाश चंद दुबे उम्र 64 साल निवासी भगवान मकरंद नगर युसुफपुर कन्नौज की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजवा कर जांच मे जुट गई है।