न्यूजमध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश मे मावा फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण विस्फोट,04 लोग गंभीर रूप से घायल।

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले मे मावा फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे मे 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले मे आज मंगलवार की सुबह मावा बनाने वाली फैक्ट्री मे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे मे 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलो की पहचान श्यामदास बैरागी, ईश्वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी एंव आशीष प्रजापत के रूप मे हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे जिला प्रशासन मामले की जांच मे जुट गये है।