न्यूजमध्य प्रदेश

मछुआरा समूह के अध्यक्ष फूलकुमारी ने मत्स्य पालन कार्य की पहल के लिए जिला प्रशासन एवं आजीविका मिशन का किया धन्यवाद।

सिंगरौली। मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सिंगरौली के तीन विकासखंड चितरंगी, देवसर,बैढ़न अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर तालाब में मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है,मत्स्य पालन के लिए आजीविका मिशन सिंगरौली के स्वयं सहायता समूह ने ग्राम पंचायत के साथ अनुबंध कर, रेहू, कतला, मृगल मछली के बीज से विकास खंड देवसर में 9 तालाब, विकासखंड चितरंगी 11 तालाब तथा विकास खण्ड बैढ़न के 1 तालाब, में मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है।

मछुआरा स्वयं सहायता ग्राम चटनियां, विकास खंड देवसर, के मछुआरा समूह के अध्यक्ष फूलकुमारी सिंह ने बताया की अभी तक वह स्थानीय बाजार में 35 हजार  रुपए की मछली विक्री कर चुकी है अभी मछली 1 किलो से 2 किलो तक की हो चुकी हैं। स्वयं सहायता समूह के सदस्य मत्स्य पालन कार्य की पहल के लिए जिला प्रशासन एवं आजीविका मिशन को धन्यवाद करती है, और खुद को अब लखपति का सपना साकार होते देख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button