नेशनल न्यूजन्यूज

अनोखा पक्षी जिसका केवल होता है चार पंख।

नेशनल। एक ऐसा अनोखा पक्षी है जिसके केवल चार ही पंख होते है यह अनोखा पक्षी उल्लू की तरह दिन में सोता है। इस पक्षी का नाम है स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर जिसे दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी माना जाता है।

एक ऐसा अनोखा पक्षी है जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे क्योकि एक अनोखा पक्षी है जिसके चार पंख होते है। animalia.bio की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक रात्रिचर पक्षी है, जो उल्लू की तरह दिन में सोता है. स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर पक्षी पंतगे और भृंग जैसे कीड़ों को खाना पसंद करता है. इस पक्षी के पास दो ऐसे अनोखे बड़े पंख होते हैं, जो इसे अन्य पक्षियों से अलग बनाते हैं. जब ये पक्षी उड़ते हैं, तो हवा में अपने पंखों को लंबवत खड़े कर लेते हैं, इस दौरान इनके पंखों की खूबसूरती देखने लायक होती है. इस पक्षी की हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि, ये घोंसला नहीं बनाते, बल्कि जमीन पर अपने अंडे देते हैं। ये पक्षी जंगलों और खुले मैदानों में दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button