दुधारू गाय का प्रति दिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर अथवा उससे अधिक होने पर राज्य स्तर पर मिलेगा 2 लाख का प्रथम पुरस्कार- डॉ. सुमन्त बर्मा

सिंगरौली। भारतीय गौवंशीय गायो के संरक्षण एवं प्रोत्साहन हेतु विशेष पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। प्रथम पुरस्कार जिला स्तर पर 51000 एंव राज्य स्तर पर 2 लाख रु मिलेगा।
संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. सुमन्त बर्मा ने जानकारी देते हुयें बताया कि भारतीय गौवंशीय गायो के संरक्षण एवं प्रोत्साहन हेतु विशेष पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत पंजीयन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में जिले के इच्छुक एवं पात्र पशु पालक आवेदन कर सकते है। भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय का प्रति दिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर अथवा उससे अधिक हो। प्रथम पुरस्कार जिला स्तर पर 51000 राज्य स्तर पर 2 लाख द्वितीय पुरस्कार जिला स्तर पर 21000 राज्य स्तर पर 1 लाख तथा तृतीय पुरस्कार जिला स्तर पर 11 हजार राज्य स्तर पर 50 हजार दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए पशुपालन विभाग की अधिकारिक बेवसाईट या नजदीकी पशु चिकित्साल केन्द्र से सम्पर्क कर सकते है।