न्यूजमध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान मे आम लोगो का मिल रहा पूरा सहयोग।

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पापल में जल संरक्षण संबंधित संरचनाओं को संरक्षित करने का कार्य किया गया अभियान 30 जून तक सतत रूप से चलेगा।

विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी सह कृषि विस्तार अधिकारी मोहन लाल पाटीदार द्वारा बताया गया कि जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” की शुरुआत हो चुकी है, अभियान 30 जून तक सतत रूप से चलेगा। महाअभियान का उद्देश्य न केवल नए तालाबों का निर्माण और पुराने जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना है, बल्कि जनसहभागिता से इसे एक जन आंदोलन का रूप देना भी है। वही ग्राम पंचायत पापल में श्रमदान के माध्यम से सेमरिया नाला पर 120 बोरियों के माध्यम से बोरी बंधन का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button