न्यूजमध्य प्रदेश

पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से किया हमला।

इंदौर। जिले मे एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बाणगंगा क्षेत्र मे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। बताया जाता है की बाणगंगा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का किसी अन्य महिला के साथ चक्कर चल रहा था जिसको लेकर पति-पत्नी मे विवाद हो गया और पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी पत्नी घायल हो गई हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घायल महिला को आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button