उतर प्रदेशन्यूज

धारदार हथियार से किसान पर हमला, हालत नाजुक।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रात फसल की रखवाली करने गए किसान पर अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दिवानगंज निवासी किसान अरुण कुमार उम्र 45 साल शनिवार की रात्री खेत पर फसल की रखवाली करने गया हुआ था जहां उसपर अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button