न्यूजपॉलिटिक्समध्य प्रदेश
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी,30 मजदूर घायल।

उज्जैन। जिले के फर्नाखेड़ी गांव के जावरा हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई जिससे 30 मजदूर घायल हो गये है। घायलो को उपचार के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के जावरा हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई जिससे 30 मजदूर घायल हो गये है। बताया जाता है की खोजनखेड़ा, लसुड़िया, खेरोदा और अन्य गांवों के मजदूर पिकअप वाहन मे सवार होकर कंचनखेड़ी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। रास्ते मे तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे 30 मजदूर घायल हो गये जिनमे से 3 की हालत गंभीर है जिन्हें रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी 27 घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।