अजीबो-गरीब: यहाँ महिलाएं ब्रा टांगकर मांगती है मन्नत।

न्यूज़ीलैंड। न्यूज़ीलैंड के एक छोटे से क्षेत्र मे एक ऐसी ही अनोखी परंपरा है जहां महिलाएं ब्रा टांगकर मन्नत मांगते हुए अपनी ब्रा खोलकर एक लोहे के तार पर टांग देती हैं। यह परंपरा सालों से चली आ रही है और अब लोग इसे आस्था से भी जोड़ने लगे हैं।
दुनिया भर में अजीबो-गरीब परंपराएं और रिवाज हैं, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते। कुछ परंपराएं आस्था से जुड़ी होती हैं, तो कुछ लोग मन्नत पूरी होने के लिए ऐसी चीजें करते हैं, जिनके बारे में सोच पाना भी मुश्किल है। न्यूज़ीलैंड के Central Otago Cardona इलाके में एक अजीब सी परंपरा है, जहां महिलाएं मन्नत मांगते हुए अपनी ब्रा खोलकर एक लोहे के तार पर टांग देती हैं। यह परंपरा सालों से चली आ रही है और अब लोग इसे आस्था से भी जोड़ने लगे हैं। यह तो नहीं कहा जा सकता कि क्या सच में ब्रा टांगने से मन्नत पूरी होती है, लेकिन वहां की महिलाएं और टूरिस्ट इसे बहुत मानते हैं।
दरअसल ब्रा टांगकर मन्नत मांगने की परंपरा 1999 में शुरू हुई थी। साल 1999 मे किसी ने एक लोहे के फेंस पर चार ब्रा टंगी हुई देखी। फिर धीरे-धीरे लोग इसे मन्नत पूरी करने का तरीका समझकर अपनी ब्रा टांगने आने लगे इतना ही नही सरकार ने इस परंपरा को रोकने की कोशिश की, लेकिन यह परंपरा फिर भी जारी रही। बताया जाता है की 20 साल पहले, न्यू ईयर पार्टी के दौरान कुछ लड़कियां यहां आईं थीं। शराब पीने के बाद वे अपनी होश खो बैठी थीं और मजाक-मजाक में अपनी ब्रा उतारकर लोहे के तार पर टांग दी। अगले दिन, इन लड़कियों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लोगों ने इसे एक परंपरा समझ लिया और इस पर विश्वास करने लगे। इस अनोखी परंपरा को देखने जरूर आते हैं और ब्रा टांगने वाली जगह को देखने के लिए आते हैं।